टिम कुक के बाद जॉन टर्नस संभालेंगे एपल की कमान:15 साल बाद बदल रहा कंपनी का CEO; कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे

टेक कंपनी एपल के CEO टिम कुक ने इस्तीफा दे दिया है। जॉन टर्नस कंपनी के नए CEO होंगे। वे 1 सितंबर 2026 से अपना पद संभालेंगे। कुक अब कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। बोर्ड ने सर्वसम्मति से इस योजना को मंजूरी दे दी है। टिम कुक: एपल को 4 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनाया टिम कुक 1998 में एपल से जुड़े थे और 2011 में CEO बने थे। उनके नेतृत्व में एपल की मार्केट वैल्यू 350 बिलियन डॉलर (करीब 32 लाख करोड़ रुपए) से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 350 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। कंपनी का सालाना रेवेन्यू भी 2011 के 108 बिलियन डॉलर (करीब 10 लाख करोड़ रुपए) से बढ़कर 2025 में 416 बिलियन डॉलर (39 लाख करोड़ रुपए) के पार पहुंच गया है। 5 बड़े प्रोडक्ट्स और सर्विसेज जिन्हें कुक के दौर में लॉन्च किया गया जॉन टर्नस: 25 साल का अनुभव और स्टीव जॉब्स के साथ काम जॉन टर्नस वर्तमान में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। वे 2001 में एपल की प्रोडक्ट डिजाइन टीम में शामिल हुए थे। टर्नस ने अपने करियर का लगभग पूरा हिस्सा एपल में बिताया है और वे स्टीव जॉब्स के साथ भी काम कर चुके हैं। कुक ने उन्हें 'एक इंजीनियर का दिमाग और एक इनोवेटर की आत्मा' वाला विजनरी लीडर बताया है। उपलब्धियां: आईपैड, एयरपॉड्स और मैकबुक नियो में अहम भूमिका टर्नस ने आईफोन, मैक और एपल वॉच की कई पीढ़ियों के हार्डवेयर इंजीनियरिंग का नेतृत्व किया है। उनके कार्यकाल में आईपैड और एयरपॉड्स जैसी नई लाइनें शुरू हुईं। हाल ही में उन्होंने 'मैकबुक नियो' लैपटॉप और आईफोन 17 सीरीज (प्रो, मैक्स और थिन आईफोन एयर) को पेश करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने एयरपॉड्स को 'हियरिंग हेल्थ सिस्टम' में बदलने पर भी काम किया है। जॉन टर्नस के सामने ये बड़ी चुनौतियां होंगी: अगले 4 महीने तक साथ काम करेंगे कुक और टर्नस टिम कुक इस साल अगस्त के आखिर तक CEO के रूप में काम जारी रखेंगे ताकि टर्नस के साथ स्मूथ ट्रांजिशन सुनिश्चित हो सके। एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनने के बाद कुक ग्लोबल पॉलिसी मेकर्स के साथ जुड़ने और कंपनी के खास पहलुओं पर ध्यान देंगे। कुक ने कहा कि एपल के CEO के रूप में काम करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। बोर्ड में अन्य बदलाव: आर्थर लेविंसन बनेंगे लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पिछले 15 वर्षों से एपल के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रहे आर्थर लेविंसन 1 सितंबर 2026 से लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर की भूमिका में होंगे। इसी दिन जॉन टर्नस भी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हो जाएंगे। लेविंसन ने कहा कि टर्नस का गहरा तकनीकी ज्ञान और बेहतरीन प्रोडक्ट्स बनाने का फोकस एपल को शानदार भविष्य की ओर ले जाएगा। एनवायरनमेंट और प्राइवेसी पर फोकस कुक के नेतृत्व में एपल ने अपना कार्बन फुटप्रिंट 60% तक कम किया है। टर्नस ने भी सस्टेनेबिलिटी पर ध्यान देते हुए रीसायकल एल्युमीनियम और 3D प्रिंटेड टाइटेनियम (एपल वॉच अल्ट्रा 3) का इस्तेमाल शुरू कराया। साथ ही, उन्होंने प्रोडक्ट्स की मजबूती (ड्यूरेबिलिटी) और रिपेयरेबिलिटी बढ़ाने वाली तकनीकों को बढ़ावा दिया है। एपल से जुड़े 3 जरूरी आंकड़े नॉलेज पार्ट: क्या होता है एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर?

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kLs2aM6

Post a Comment

Previous Post Next Post