नवंबर में UPI से ₹26.32 लाख करोड़ का लेनदेन:2,047 करोड़ ट्रांजैक्शन, सालाना आधार पर 32% की बढ़ोतरी

नवंबर महीने में देशभर में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए 2,047 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिसमें 26.32 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। सालाना आधार पर लेनदेन की संख्या 32% बढ़ी है। वहीं, ट्रांसफर की गई राशि में 22% का इजाफा हुआ है। इस दौरान रोजाना औसतन 68.2 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए और ₹87,721 करोड़ राशि ट्रांस्फर की गई। इससे पहले अक्टूबर में 2,071 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए ₹27.28 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। यह अब तक किसी एक महीने में रिकॉर्ड है। UPI को रेगुलेट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आज यानी 1 नवंबर को डेटा जारी किया। IMPS, FASTag और AePS में भी बढ़त ------------------------ PAN-आधार लिंक करने की डेडलाइन इस महीने खत्म हो रही: लोन सस्ते हो सकते हैं, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 10 रुपए घटे; 6 बदलाव इस बार दिसंबर के महीने में 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसमें आधार-पैन लिंकिंग डेडलाइन से लेकर तय तारीख के बाद भरे जाने वाले ITR की आखिरी तारीख और SBI mCASH सर्विस बंद होना भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KI6CkbV

Post a Comment

Previous Post Next Post