iQOO 15 फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹72,999:स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ 7000mAh बैटरी, शुरुआती कीमत 72,999

गेमिंग फोन बनाने वाली टेक कंपनी आईक्यू ने आज (26 नवंबर) भारत में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च किया है। यह फोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप 3Nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है। इस चिपसेट के साथ ये कंपनी का पहला और भारत में दूसरा फोन है। इससे पहले वनप्लस 15 इसी प्रोसेसर के साथ आया था। इसके अलावा, फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh बैटरी, 2K रेजोल्यूशन वाला 6.85-इंच डिस्प्ले मिलता है। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। आइकू 15 को 2 स्टोरेज वैरिएंट में उतारा गया है और इसकी शुरुआती कीमत 72,999 रुपए है। कंपनी लॉन्च ऑफर में मोबाइल पर 7000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। फोन 1 दिसंबर दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट पर अवेलेबल होगा। iQOO 15: वैरिएंट वाइस प्राइस

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LcbwsTm

Post a Comment

Previous Post Next Post