एपल का पहला स्मार्ट डिस्प्ले होम व्यू लॉन्च, ₹25,000 कीमत:चेहरे देखकर विजेट्स बदलेगा; नए होमपोड और एपल TV 30 अक्टूबर से मिलेंगे

एपल ने आज अपना पहला स्मार्ट डिस्प्ले होम व्यू लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत करीब 25,000 रुपए रखी गई है। न्यूयॉर्क में हुए लॉन्च इवेंट वेलकम होम में घर को स्मार्ट बनाने वाले नए गैजेट्स भी लॉन्च किए। इसमें नया एपल टीवी 4K, होमपॉड मिनी 2 और सिक्योरिटी कैमरे शामिल हैं। इन डिवाइसेस में होम ऑटोमेशन, एंटरटेनमेंट, सिक्योरिटी और AI फीचर्स मिलेंगे। एपल का टारगेट स्मार्ट होम बिजनेस में जगह बनाना है, जहां अमेजन और गूगल पहले से हैं। होमव्यू: लाइट-फैन कंट्रोल करेगा, वीडियो कॉल भी कर सकेंगे एपल के नए कलेक्शन का सबसे खास गैजेट होमव्यू स्मार्ट डिस्प्ले है। इसमें नीचे स्पीकर और ऊपर 7 इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जिसे आप टेबल पर रखने के अलावा दीवार पर टांग भी सकते हैं। इसमें एपल का A18 प्रोसेसर है, जिससे आप घर की लाइट-फैन कंट्रोल करने के साथ वीडियो कॉल, गाने सुनना और फिल्में देखना जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबियां: चेहरा पहचानने वाला कैमरा: इसमें लगा कैमरा घर के 6 लोगों के चेहरों की पहचान कर सकता है। आप जैसे ही इसके सामने आएंगे, यह आपका चेहरा पहचानकर आपकी मीटिंग्स, मैसेज और कैलेंडर स्क्रीन पर दिखा देगा। बोलकर काम कराने वाला सिरी (AI): आईफोन से कनेक्ट करने पर इसका सिरी और स्मार्ट हो जाता है। यह आपको घर के सिक्योरिटी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखकर बोलकर बता सकता है कि बाहर कौन आया था।

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1d8LZho

Post a Comment

Previous Post Next Post