सैमसंग का एनुअल इवेंट 'गैलेक्सी अनपैक्ड' आज:टाइटेनियम बॉडी के साथ आएंगे S26 स्मार्टफोन्स, अल्ट्रा में मिलेगा 200MP AI कैमरा

कोरियन टेक कंपनी सैमसंग आज अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S26 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस साल भी तीन नए मॉडल्स- गैलेक्सी S26, S26 प्लस और S26 अल्ट्रा बाजार में उतारेगी। इस बार मुख्य फोकस एडवांस AI फीचर्स, स्लिम डिजाइन और अल्ट्रा मॉडल में मिलने वाले पावरफुल 'स्नैपड्रैगन एलीट जेन 5' प्रोसेसर पर है। तीनों फोन एनुअल इवेंट 'गैलेक्सी अनपैक्ड' में पेश किए जाएंगे। इवेंट आज रात 11 बजे शुरू होगा। सीरीज के बेस मॉडल गैलेक्सी S26 की शुरुआती कीमत ₹79,999 हो सकती है। वहीं, गैलेक्सी S26 प्लस ₹99,999 और सबसे प्रीमियम मॉडल गैलेक्सी S26 अल्ट्रा ₹1,29,000 की शुरुआती कीमत में आ सकते हैं। अल्ट्रा के 1TB वैरिएंट की कीमत ₹1.60 लाख तक जा सकती है। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी: स्लिम बॉडी और टाइटेनियम फ्रेम गैलेक्सी S26 सीरीज में इस बार डिजाइन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज एक्सपैक्टेड स्पेसिफिकेशंस

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xMUq5Ek

Post a Comment

Previous Post Next Post