गूगल ला रहा सस्ता AI फोन पिक्सल 10a:फ्लैट कैमरे वाला नया डिजाइन, प्रीमियम AI फीचर्स; 18 फरवरी को लॉन्च होगा

गूगल ने अपने किफायती स्मार्टफोन पिक्सल 10a की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक यूट्यूब वीडियो में बताया कि नया AI-पावर्ड फोन 18 फरवरी को पेश किया जाएगा। यह पिक्सल 10 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल होगा, जिसे कम कीमत में प्रीमियम AI फीचर्स देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह लॉन्चिंग एपल के नए किफायती आईफोन 17e के संभावित ऐलान से कुछ हफ्ते पहले हो रही है, जिसे ऐपल मार्च में पेश कर सकता है। कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव: पीछे की तरफ 'बंप' नहीं दिखेगा गूगल की ओर से जारी टीजर वीडियो में डिजाइन की झलक मिली है। फोन का लुक काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही है, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव इसके कैमरा सेटअप में है। इस बार गूगल ने 'फ्लश' डिजाइन दिया है, यानी फोन के पीछे कैमरा सेटअप बिल्कुल सपाट होगा। पिछले मॉडल पिक्सल 9a में कैमरे के चारों ओर एक उभरी हुई पट्टी दी गई थी। सस्ते फोन में प्रीमियम AI फीचर्स मिलेंगे पिक्सल A-सीरीज गूगल के लिए काफी अहम है क्योंकि यह कम बजट वाले ग्राहकों को पिक्सल इकोसिस्टम से जोड़ती है। पिक्सल 10a में गूगल के लेटेस्ट जेमिनी फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। गूगल के ये AI फीचर्स ऐपल के 'ऐपल इंटेलिजेंस' के मुकाबले ज्यादा एडवांस माने जाते हैं। एपल और सैमसंग से पहले लॉन्चिंग की तैयारी गूगल ने पिक्सल 10a की लॉन्चिंग के लिए फरवरी का समय चुना है, क्योंकि मार्च में एपल अपना सस्ता आईफोन 17e लॉन्च कर सकता है। वहीं सैमसंग भी अपनी गैलेक्सी S26 सीरीज लाने वाला है। ये सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज है। गूगल चाहता है कि इन बड़े ब्रांड्स के आने से पहले वह भारत, जापान और अमेरिका जैसे बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत कर ले। भारत जैसे देश में, जहां लोग कम कीमत में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, वहां पिक्सल 10a गूगल की मार्केट हिस्सेदारी बढ़ा सकता है। पिक्सल 10 सीरीज का पूरा पोर्टफोलियो रैम की बढ़ती लागत महंगे हो सकते हैं फोन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार गूगल कीमत थोड़ी बढ़ा सकता है। मोबाइल इंडस्ट्री में रैम और अन्य हार्डवेयर पार्ट्स की कीमतें बढ़ने की वजह से स्मार्टफोन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव है। हालांकि, गूगल ने अभी तक आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। क्या है पिक्सल A-सीरीज? गूगल हर साल अपनी फ्लैगशिप सीरीज के कुछ महीनों बाद एक 'A' वर्जन लॉन्च करता है। इसमें प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर वही होते हैं जो महंगे पिक्सल फोन में मिलते हैं, लेकिन बॉडी मटेरियल और कुछ कैमरा फीचर्स में कटौती करके इसकी कीमत कम रखी जाती है।

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/w5KqmBU

Post a Comment

Previous Post Next Post