JSW-MG की कारें 1 जनवरी से 2% महंगी होंगी:इस साल तीसरी बार बढ़ाई कीमतें, रॉ मटेरियल कॉस्ट बढ़ने के कारण फैसला लिया

अगर आप MG की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो 31 दिसंबर तक खरीद लें। क्योंकि, JSW-MG मोटर इंडिया ने 1 जनवरी 2026 से अपनी कारों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी कंपनी के सभी मॉडल्स पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने रॉ मटेरियल और ऑपरेशनल कॉस्ट के बढ़ने के कारण इस साल तीसरी बार यह फैसला लिया है। इससे पहले MG ने 1 जुलाई 2025 से अपनी कारों की कीमतों में 1.5% तक और 1 जनवरी 2025 से 3% तक का इजाफा किया था। तब भी MG ने कीमत बढ़ाने की वजह रॉ मटेरियल महंगा होना बताया था। MG इंडिया के लाइनअप में वर्तमान में कॉमेट EV, हेक्टर, हेक्टर प्लस, एस्टर, ग्लोस्टर, विंडसर EV और ऑल-इलेक्ट्रिक ZS EV शामिल हैं। 10 से 20 हजार रुपए महंगी हो सकती है कॉमेट EV कीमतों में बढ़ोतरी 2% तक होगी, जो मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग रहेगी। विंडसर EV पर करीब 30,000 से 37,000 रुपए तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे नई कीमतें 14.27 लाख से 18.76 लाख (एक्स-शोरूम) होंगी। कॉमेट EV पर 10,000 से 20,000 रुपए तक महंगी हो सकती है और कीमतें 7.64 लाख से 10.19 लाख तक पहुंच जाएंगी। बाकी मॉडल्स जैसे हेक्टर, ग्लोस्टर और एस्टर पर भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी आएगी। कंपनी ने कहा कि ये बदलाव पूरे पोर्टफोलियो पर लागू होंगे। कितनी बढ़ेंगी कीमतें? क्यों बढ़ रही कीमतें? MG ने कारों की कीमत बढ़ाने के पीछे 4 मुख्य वजहें बताई हैं। कंपनी का कहना है कि वो कीमतें बढ़ाकर प्रोडक्शन कॉस्ट को थोड़ा कवर करेंगे, ताकि क्वालिटी और इनोवेशन में कोई कमी न आए। कच्चे माल की कॉस्ट: कंपनी ने बताया कि स्टील, लिथियम-आयन बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक चिप्स जैसी चीजें महंगी हो गई हैं। सप्लाई चेन की दिक्कतें: ग्लोबल लॉजिस्टिक्स और शिपिंग की लागत बढ़ने से प्रोडक्शन कॉस्ट पर असर पड़ा रहा है। महंगाई और आर्थिक दबाव: इन्फ्लेशन और करेंसी वैल्यू में उतार-चढ़ाव ने भी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को प्रभावित किया है। EV फोकस: MG की ज्यादातर गाड़ियां अब इलेक्ट्रिक हैं और बैटरी प्रोडक्शन महंगा है। इस कॉस्ट को बैलेंस करने के लिए कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। एमजी की कारों पर ₹1.50 लाख तक का डिस्काउंट दिसंबर में साल के अंत में सेल्स बढ़ाने के लिए अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। EV मॉडल्स पर ZS EV में 1.25 लाख तक, कॉमेट EV पर 1 लाख तक और विंडसर EV पर 50,000 तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। ICE मॉडल्स में प्री-फेसलिफ्ट हेक्टर पर 90,000 तक, ग्लोस्टर पर 4 लाख तक और एस्टर पर 50,000 तक के डिस्काउंट्स हैं। ये ऑफर्स 31 दिसंबर तक हैं। ये खबर भी पढ़ें... MG हेक्टर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹11.99 लाख: SUV में नई हेक्सा ग्रिल और जेस्चर कंट्रोल वाली टच स्क्रीन, टाटा हैरियर-सफारी से मुकाबला JSW MG मोटर इंडिया ने आज (15 दिसंबर) भारत में अपनी पॉपुलर SUV हेक्टर का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। कार को न्यू डिजाइन क्रोम ग्रिल और टच स्क्रीन में जेस्चर कंट्रोल जैसे फीचर के साथ अपडेट किया गया है। 2025 ऑल-न्यू हेक्टर को पहले की तरह ही 5-सीटर और 7-सीटर वर्जन में उतारा गया है। 5 सीटर हेक्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपए और 7-सीटर वर्जन की 17.30 लाख रुपए रखी गई है। पूरी खबर पढ़ें...

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RU5c4PJ

Post a Comment

Previous Post Next Post