अपडेटेड सिट्रॉएन एयरक्रॉस SUV लॉन्च, शुरुआती कीमत 8.49 लाख:कार में 6 एयरबैग्स और ऑटोमैटिक AC जैसे फीचर्स, हुंडई क्रेटा से मुकाबला

सिट्रॉएन इंडिया ने आज (30 सितंबर) भारतीय बाजार में सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कार को एयरक्रॉस SUV नाम से पेश किया है। इसे हाल ही बेसाल्ट SUV कूपे के लॉन्चिंग इवेंट में शोकेस किया गया था। अपडेटेड SUV को LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 6 एयरबैग्स और ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स देकर अपडेट किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने कार में नया नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया है। शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए, 8 अक्टूबर से डिलीवरी कार 5 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी गई है, जो टॉप वैरिएंट में 14.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) तक जाती है। इच्छुक ग्राहक ऑनलाइन या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर SUV बुक कर सकते हैं। सिट्रॉएन एयरक्रॉस SUV की डिलीवरी 8 अक्टूबर से शुरू करेगी। सेगमेंट में इसका मुकाबला MG एस्टर, हुंडई क्रेटा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक और मारुति ग्रैंड विटारा से है। 7 सीटर एयरक्रॉस महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक का भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

from टेक - ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/e5bFyrT

Post a Comment

Previous Post Next Post